कोली देशमुख जावजी बाम्बले जिन्होंने 1770 में मराठों को हरा कर उनके किले जीते थे कौन थे ये राजा क्या है सच 🤔
कोली योद्धाओं में एक ऐसे महान योद्धा जो कोली जाति से है ये थे कोली देशमुख जावजी बाम्बले 1770 में कोली देशमुख जावजी बाम्बले ने मराठों को हराकर मराठा साम्राज्य से पुणे का लोहागढ़ किला, भैरोगढ़ किला, शिदगढ़ किला, कोटा किला समेत ठाणे के कई अन्य किले, नासिक का अलंग किला ही नहीं, बल्कि अहमदनगर में रतनगढ़ और मदनगढ़ किले भी जीत लिए थे। Javji Bamble: Koli deshmukh of Maval, Koli Mansabdar of Maratha empire जावजीराव हीराजीराव बाम्बले (जिन्हें जीवाजी बाम्बले के नाम से भी जाना जाता है) मराठा साम्राज्य में राजूर सूबे के कोली मनसबदार, 60 गाँवों के कोली देशमुख और बाम्बले वंश के कोलियों के सरदार थे। उनका परिवार बहमनी सल्तनत के समय से ही जागीरदार रहा था। अपने पिता हीराजी बाम्बले की मृत्यु के बाद, वे अपने पिता के उत्तराधिकारी बने। 1760 में जावजी बाम्बले ने मराठा साम्राज्य के पेशवा माधवराव के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। विद्रोह का कारण यह था कि जावजी बाम्बले को उनके पिता की जागीर और उपाधि नहीं दी गई थी, जिसके कारण जावजी ने पेशवा ...